Follow us on

कुश्ती दंगल : पहलवानों ने अखाड़े में ठोंकी ताल, दिखाया दमखम

Share this post:

मिर्जामुराद जितेंद् पटेल की रिपोर्ट : आदर्श ग्राम पूरे में गुरुवार को अपरान्ह पंचायत भवन के पास खेलकूद के मैदान पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पहलवानों ने अखाड़े में ताल ठोंक, दांवपेच आजमा दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे को पटखनी दी।

दंगल में निगम पहलवान (जौनपुर) व राजेश पहलवान (गाजीपुर), लाल पहलवान (जगापट्टी) व नेहरू पहलवान (कोरौता), नीरज पहलवान (पूरे) व महेश पहलवान (ककरहिया), सुजीत पहलवान (जौनपुर) व कुलदीप पहलवान (मेरठ), महिला पहलवान खुशबू (मीरजापुर) व ऋतु पहलवान (भदोही) के बीच रोमांचक कुश्ती हुई।अधिकांश कुश्ती बराबरी पर रही।इसके अलावा दंगल में 26 जोड़ी कुश्ती हुई।दंगल देखने हेतु ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।

कुश्ती दंगल में भाजपा नेता अरविंद प्रधान, रमेश सिंह, सुभाषचन्द्र मौर्या, प्रेमचन्द्र जायसवाल, प्रदीप पटेल, कासिम अंसारी, शिवआसरे पटेल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x