Follow us on

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम से वैश्विक शांति का आह्वान

Share this post:

वाराणसी अंजली कुमारी की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितंबर) के अवसर पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम से सम्पूर्ण विश्व में शांति, सौहार्द और मानवता के कल्याण का दिव्य आह्वान किया गया है। काशी की पवित्र धरा से बाबा विश्वनाथ के दरबार में वैश्विक शांति, भाईचारे और संतापों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गयी। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजकनगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में श्री काशीविश्वनाथ धाम में प्रतिष्ठित भारत माता की प्रतिमा के समक्षसर्वे भवन्तु सुखिनः*‘ *(सबके सुखी होने) का आशीर्वाद मांगा गया।*दुनिया भर में शांति, अहिंसा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए भगवान शिव से गुहार लगाई। *गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में काशी हमेशा सेसर्वे भवन्तु सुखिन‘ (सबके सुखी होने) का संदेश देती आई है। मानवता के कल्याण के लिए युद्ध, हिंसा और अशांति से जूझ रही दुनिया को बाबा विश्वनाथ के धाम से करुणा, संयम और सहअस्तित्व का मार्ग अपनाने का संदेश दिया गया है। शांति प्रार्थना के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, शिवानंद दीक्षित, विश्वनाथ धवन, रेखा दिक्षित, श्रीनिवास, अन्नपूर्णा देवी, विकास कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक शामिल रहे

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x