Follow us on

वाराणसी टूरिज्म गिल्ड 21 से 27 सितंबर तक मनाएगा विश्व पर्यटन सप्ताह

Share this post:

वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्ट-टूरिज्म गिल्ड 21 से 27 सितंबर तक मनाएगा विश्व पर्यटन सप्वाराणसी (काशीवार्ता)। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर के अवसर पर वाराणसी टूरिज्म गिल्ड (वीटीजी ) की ओर से 21 से 27 सितंबर तकविश्व पर्यटन सप्ताह-2026’ मनाया जा रहा है।आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय कार्यक्रमों में पर्यटन, विरासत, संस्कृति और आतिथ्य से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे।कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा की घोषणा संयुक्त प्रेस वार्ता में की गई। इसकी अध्यक्षता वीटीजी के अध्यक्ष सुभाष कपूर एवं भारत पर्यटन वाराणसी, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से कीप्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, सचिव सौरभ पांडे, कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव जैनेंद्र राय सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

 

पहला दिन 21 सितंबर : प्रॉपर्टी विजिट फैम ट्रिप के तहत स्वर्वेद मंदिर, मार्कण्डेय महादेव मंदिर, डॉल्फिन साइट, चंद्रावती जैन मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद आम बाग, सारनाथ में प्रॉपर्टी विजिट एवं लंच होगा। परिवहन की व्यवस्था वीटीजी द्वारा की जाएगी। इसी तरह अन्य दिनों में भी कार्यक्रम आयोजित है। इसमें सारनाथ संग्रहालय, धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

27 सितंबर : विश्व पर्यटन दिवस पर वार्षिक परंपरा के अनुसार होटल डि पेरिस ग्राउंड, कैंट से शास्त्री घाट तक टूरिज्म वॉक आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार इसमें करीब 500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वीटीजी ने सभी पर्यटन हितधारकों से विश्व पर्यटन सप्ताह-2026 को पर्यटन, विरासत, संस्कृति और आतिथ्य का अविस्मरणीय उत्सव बनाने में सहयोग की अपील की है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x