Follow us on

शिवपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने व धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी l वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट–जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी कैण्ट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर गाली गलौज व धमकी देने वाले अभियुक्त सागर पुत्र स्व.बनारसी निवासी ग्राम कानूडीह थाना शिवपुर वाराणसी को सोमवार को अपरान्ह चांदमारी रिंग रोड अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा ने बताया कि वादिनी मुकदमा द्वारा 16 सितंबर 2026 को शिवपुर पर अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म करने,विरोध करने पर गाली गलौज व धमकी देने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था जिसके गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सागर को चांदमारी रिंग रोड अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 64(2)(के),61(2),115(2) 352, 351(3) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 विनोद कुमार मिश्र, उ0नि0 संजय कुमार राय,का0 आकाश कुमार आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x