*अयोध्या में SBI ब्रांच मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। वह दोपहर 12 बजे पुल पर पहुंचे। वहां से पत्नी को लास्ट लोकेशन भेजी। इसके बाद पीठ पर लदा बैग बिना उतारे वह कूद गए दिन का वक्त होने के चलते पुल पर भीड़भाड़ थी.!लोगों ने उन्हें कूदते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब 8 बजे मैनेजर का शव मिला। बैग में मिले कागजों से उनकी शिनाख्त राम बाबू सोनी (38) के रूप में हुई।पुलिस ने रात को परिवार को जानकारी दी। राम बाबू सोनी गोंडा जिले के मनकापुर के रहने वाले थे। वह बहराइच में SBI ब्रांच में तैनात थे। बैंक मैनेजर ने सुसाइड क्यों किया? वजह अभी क्लियर नहीं हो पाई है।
Post Views: 46