ब्यूरो चीफ चंदौली धर्मेंद्र सिंह चंदौली बबुरी में स्थित अशोक इंटर कॉलेज आए दिनों किसी न किसी घटना व साजिशो के चलते बराबर सुर्खियों में बना हुआ है। इन्हीं साजिशों के शिकार विद्यालय में जीव विज्ञान विषय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिंह बन चुके हैं। प्राधिकृत नियंत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली के आदेशा नुसार विद्यालय के गिरते शिक्षा स्तर व व्यवस्था को सुधारने के लिए किए जा रहे उचित कार्यवाही से नाराज न पढ़ाने वाले कुछ सहायक अध्यापक व अध्यापिकाएं व प्रधानाचार्य मिलकर के गुटबाजी के द्वारा विभिन्न प्रकार से अध्यापकों व विद्यालय के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। प्रवक्ता ग्रेड के वरिष्ठतम सूची में रहने के कारण बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए विद्यालय की बिगड़ी व्यवस्था व गिरते शिक्षा के अस्तर को जब-जब सुधारने का प्रयास किए हैं तब तब प्रधानाचार्य और उनके गुट के लोगों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचना प्रारंभ कर दिया है। हद तो तब हो गई की प्रधानाचार्य और उनके गुट के कुछ अध्यापकों ने मिलकर के एक अध्यापिका बबीता यादव के द्वारा गलत व्यवहार व गलत शब्दों का प्रयोग करने के झूठे आरोप में इनके खिलाफ थाने पर एफआईआर दर्ज कराने का भी पत्र के द्वारा प्रयास किया गया है। जबकि यह सारे आरोप बेबुनियाद तथ्यहीन और गलत है। इनके छवि को खराब करने के लिए यह सारे आरोप गलत तरीके से लगाए जा रहे हैं। और यह आरोप प्रधानाचार्य की मिली भगत से कुछ अध्यापक व अध्यापिकाओं के द्वारा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि उनको पढ़ना ना पड़े और समय से आना जाना ना पड़े। वरिष्ठतम सूची में होने के कारण यह प्रधानाचार्य के पद पर न आ सके इसलिए उनकी छवि खराब की जा रही है। क्योंकि इनके प्रधानाचार्य के पद पर होने से बहुत से अध्यापक व अध्यापिकाओं की स्वतंत्रता एवं मनमाना पन छीन सकता है । इतनी नीच और गिरी हरकत विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य व उनके गुट के द्वारा जो किया जा रहा है यह एक शिक्षक के लिए बहुत शर्मसार कर देने वाली घटना है। इस विषय को संज्ञान में लेकर प्राधिकृत नियंत्रक /जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली अगर कोई उचित कार्यवाही नहीं करते हैं तो आने वाले समय में विद्यालय की स्थितियां और भयावह होती दिखाई दे रही है।