Follow us on

खौफ में हरहुआ: खाकी की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद, एक के बाद एक कई दुकानों के टूटे ताले

Share this post:

*खौफ में हरहुआ: खाकी की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद, एक के बाद एक कई दुकानों के टूटे ताले

जनवरी से लगातार हो रही चोरियां पुलिस के हाथ खाली

● क्षेत्रीय लोगों में बढ़ रहा रोष

वाराणसी (हरहुआ): वाराणसी का हरहुआ क्षेत्र इन दिनों चोरों और लुटेरों की सुरक्षित शरणस्थली बन चुका है। पुलिस की कथित गश्त और सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ चोरों-बदमाशों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। बीती रात वाराणसी बाबतपुर हाईवे किनारे व्यास बाग में स्थित सोबिंद यादव की गोमती का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार द्वारा 112 डायलकर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि ये वारदातें पुलिस चौकियों से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर अंजाम दी जा रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित नजर आ रही है। गरीब दुकानदार, जो दिन-रात मेहनत कर अपनी गुजर-बसर करते हैं, आज अपनी पूंजी और जान की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। हरहुआ चौराहे से लेकर रिंग रोड तक, चोरों का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि वे न केवल नगदी, बल्कि दुकान में रखा राशन और मिठाई तक चट कर जा रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती के कारण अब उनका कानून से भरोसा उठता जा रहा है।

हरहुआ क्षेत्र में पिछले कुछ समय में हुई प्रमुख चोरियां और लूट की घटनाएं

_20 जनवरी 2026 की घटनाएं

विवेक मौर्य की दुकान:* हरहुआ पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर पुरानी सब्जी मंडी स्थित गोमती से चोरों ने 10,000 नगद और करीब 10,000 का कीमती सामान (बिस्कुट, सिगरेट, नमकीन) पार कर दिया।

नत्थू यादव की दुकान:* कंपोजिट शॉप (करोमा) के पास से 4,000 नगद और 17,000 मूल्य का सामान चोरी हुआ

श्याम सुंदर चौहान:* हरहुआ चौराहे के पास गोमती का ताला तोड़कर ₹2,000 का सामान चोरी। बदमाशों ने दुकान में रखी मलाई खाकर पुलिस की गश्त का मजाक उड़ाया।

अवधेश गुप्ता:* पुरानी सब्जी मंडी स्थित नाश्ते की दुकान से गुटखा, सिगरेट के साथ-साथ गुलाब जामुन तक चोरी कर लिए गए।

13 जनवरी 2026 की वारदातें:

शिवजतन यादव (वाजिदपुर):* पंचकोशी चौराहे पर स्थित दुकान से 6,000 नगद (जो बीमा जमा करने के लिए रखे थे) और जनरल स्टोर का सामान चोरी।

वीरेंद्र यादव (वाजिदपुर):* वाटर पार्क के पास स्थित गोमती को निशाना बनाकर नगदी और पान मसाला चोरी किया गया।

शम्भू यादव (कोईराजपुर):* मोड़ के पास स्थित गोमती का ताला तोड़कर नगदी और सिगरेट पर हाथ साफ।

 

वाहन चोरी और असलहे के दम पर लूट:

टोटो की चोरी (6 मार्च):* शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे, एक दुकानदार का टोटो हरहुआ पुरानी सब्जी मंडी के समीप से चोरी हो गया।

कनपटी पर असलहा सटाकर लूट (20 जनवरी 2026):* भगतुपुर निवासी चंदन यादव से रिंग रोड फेज-2 के ट्यूबवेल के पास 5 अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल तानकर उनकी स्प्लेंडर प्लस (UP 65 FC 4383) छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

इसके अलावा कोई ऐसे भी मामले हैं जिसमें पुलिस द्वारा शिकायत करने गए लोगों की शिकायत नहीं ली गई और कहा गया कि सिगरेट, गुटका, पान की चोरी पुलिस नहीं रोक सकती है। काफी समय बीत जाने के बाद अभी तक इन चोरियों का खुलासा नहीं हो सका और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x