Follow us on

काशी विद्यापीठ : वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित 

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं जनसेवा समृद्धि फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को पौधरोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने कहा कि पृथ्वी दिवस प्रत्येक वर्षे 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस वर्ष का मुख्य विषय “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है। इसका उद्देश्य नवीनीकरण ऊर्जा की ओर संक्रमण को गति देना और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई को बढ़ावा देना है। यह दिवस सामुदायिक सक्रियता, पर्यावरण साक्षरता और पर्यावरण संबंधी नियमों में ढील को पलटने पर जोर देता है। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हम सभी प्राणदायिनी धरा को प्रदूषण से मुक्त और वृक्षों से युक्त करने का पावन संकल्प लें। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, डॉ. अम्बरीश राय

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x