Follow us on

पृथ्वी दिवस के अवसर पर, पालिका ई.ओ. (अधिशासी अधिकारी) ने राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए। धरती बचाओ भविष्य बचाओ का संदेश दिया। 

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। 23 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर, पालिका ई.ओ. (अधिशासी अधिकारी) ने राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए। धरती बचाओ भविष्य बचाओ का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं से वृक्षारोपण करने पानी बचाने और पॉलीथीन का उपयोग बंद करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अब एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन शैली होनी चाहिए। पालिका ई.ओ. संतोष कुमार ने छात्राओं को प्रेरित किया। कि वे न केवल आज बल्कि हर दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रहें। वृक्षारोपण का महत्व को साझा किया। और छात्राओं के साथ मिलकर औषधीय और छायादार पौधे (जैसे गुड़हल, चांदनी) लगाए जाने पर जोर दिया। और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। कुमार ने कहा कि प्लास्टिक से मुक्ति के लिए विशेष अभियान समय पर समय पर चलाने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। प्लास्टिक के उपयोग को रोकने और कपड़े के थैलों का उपयोग करने पर जोर दिया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी ने बताया कि जल संरक्षण के लिए छात्राओं को पानी की हर बूंद को बचाने और जल स्रोतों को प्रदूषित न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं में जागरूकता लाकर ही हम एक स्वच्छ हरा भरा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते है। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। उक्त मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल आदि शिक्षिका के साथ अरविंद सिंह, रुस्तम कुरैशी, विजय शंकर वर्मा, सत्येंद्र कुमार सहित आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x