Follow us on

जीएआईएल ने वाराणसी में 1,00,000वें डीपीएनजी उपभोक्ता को किया सम्मानित, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार को मिली नई गति

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट 

वाराणसी। शहर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुलभ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए GAIL (इंडिया) लिमिटेड ने अपने 1,00,000वें (एक लाखवें) डीपीएनजी उपभोक्ता को सम्मानित किया। यह विशेष कार्यक्रम वाराणसी के तरना स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट में आयोजित किया गया, जिसमें शहर में तेजी से विस्तार कर रहे पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क की सफलता का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में वाराणसी के माननीय महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर निगम की टीम तथा जीएआईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कंपनी की ओर से श्री सुशील कुमार (महाप्रबंधक, वाराणसी), श्री प्रवीण सिंह (सीएम-स्टील), श्री देबाशीष साहू (एसओ-मार्केटिंग), श्री सुमित सागर (सीनियर इंजीनियर) एवं जे. आकाश (मार्केटिंग असिस्टेंट) सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर माननीय महापौर ने 1,00,000वें डीपीएनजी उपभोक्ता को प्रमाण-पत्र एवं उपहार हैम्पर प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उनके कर-कमलों द्वारा शांति कुंज अपार्टमेंट में गैस आपूर्ति का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। इस पहल से क्षेत्र में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई अपने संबोधन में जीएआईएल वाराणसी के महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार ने कहा कि कंपनी लगातार घर-घर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भी पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को एलपीजी सिलेंडर की झंझट और असुविधा से राहत मिल रही है।उन्होंने कहा कि पीएनजी एक सुरक्षित, विश्वसनीय, किफायती एवं 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला ईंधन है। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ उपयोग में भी अत्यंत सुविधाजनक है। जीएआईएल द्वारा शहर में स्टील पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार, सीएनजी स्टेशनों के विकास तथा निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे माननीय महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में जीएआईएल इंडिया लिमिटेड के कार्यों की सराहना करते हुए नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पीएनजी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी है, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन को भी सरल एवं सुविधाजनक बनाती है। उन्होंने शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में वाराणसी विकास और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।कार्यक्रम के अंत में 1,00,000वें उपभोक्ता को सम्मानित किए जाने के साथ स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया। यह आयोजन जीएआईएल की प्रतिबद्धता, तीव्र विस्तार और वाराणसी में स्वच्छ ऊर्जा क्रांति को आगे बढ़ाने के उसके निरंतर प्रयासों का प्रतीक बनकर उभरा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x