Follow us on

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की                                    मिर्जापुर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

आज दिनांक 21/06/2026 को प्रातः 8:00 बजे लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट मिर्जापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाईयों द्वारा महाविद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक आचार्य महेंद्र के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को प्रतिदिन योग करने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने नियमित योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज को योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा.हेरंब पांडे , डॉ आभा गुप्ता, डॉ सुमित बनर्जी, डॉ मनीष चंद, डॉक्टर चंदन कुमार, अशोक मौर्य रूप नारायण चौधरी एवं गोपाल प्रजापति उपस्थित रहे। भारी संख्या में छात्र उपस्थित रही । महाविद्यालय के कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x